Rakesh Tikait का आंदोलन को लेकर इरादा क्या है, खुद उन्हीं से जानिए | Baat To Chubegi
ABP Ganga | 17 Jun 2021 09:35 PM (IST)

किसान आंदोलन फिलहाल सुर्खियों में दूर है, लेकिन दिल्ली-यूपी की गाजीपुर सीमा पर बैठे किसानों ने अगली रणनीति पर काम तेज कर दिया है. किसानों की तैयारी देखकर लगता है कि वो फिर कुछ बड़ा करने वाले हैं. इसके लिए किसान आंदोलन के नेताओं ने एक बार फिर ट्रैक्टर मार्च वाला ट्रेलर दिखाया. पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों से यहां ट्रैक्टर ट्रेलर का नया जत्था पहुंचने लगा है.गाजीपुर बॉर्डर पर भीड़ बढ़नेवाली है. आंदोलन को लेकर एबीपी गंगा ने किसान नेता राकेश टिकैत से चुभने वाले सवाल किए.