आने वाले समय में देश के हर जिले में लगेगी Ram Vilas Paswan की मूर्ति: चिराग पासवान | Hindi News
ABP Ganga | 10 Sep 2021 01:58 PM (IST)

वाराणसी में लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश के हर जिले में राम विलास पासवान की मूर्ति लगेगी. मैं जिस आवास में रहूंगा, अपने पिता की मूर्ति लगवाऊंगा. साथ ही, चिराग ने यूपी में भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई. साथ ही बीएसपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती को जब जिसकी जरूरत होती है, साथ रखती हैं, नहीं तो हटा देती हैं.