Weather In Uttarakhand: चारधाम यात्रियों के सामने आ सकती है मुसीबत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
ABP Ganga | 17 May 2022 08:31 AM (IST)

पहाड़ों के लिए आज और कल के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है और इस खबर से उन लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है जो लोग अभी चारधाम यात्रा कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि पर्वतीय इलाकों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार तेज़ हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है..जिसके तहत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर पिथौरागढ़ में बारिश का पूर्वानुमान है।