UP Election 2022: 16 जिलों के 59 सीटों पर मतदान नहीं होगा आसान, पोलिंग पार्टियां हुई रवाना
ABP Ganga | 19 Feb 2022 09:07 AM (IST)

UP Election 2022: उत्तरप्रदेश में तीसरे चरण के मतदान में कुछ ही घंटे बाकी है. प्रचार प्रसार थम चुका है. इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि अयोध्या में BJP काफिले पर हमला हुआ है. इस सिलसिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अभय सिंह को हिरासत में लिया है. उधर यूपी में तीसरे फेज के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही है. कल का मतदान यूपी चुनाव के लिए बेहद महत्वपूर्ण मना जा रहा है.