UP Panchayat Election: विकास दुबे के गांव बिकरू में बेखौफ मतदाता, 25 साल बाद प्रधानी के लिए डाले जा रहे वोट
ABP Ganga | 15 Apr 2021 01:14 PM (IST)
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों में मतदान जारी है। कानपुर नगर में भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है। 10 ब्लॉक के लिए 1994 पोलिंग पार्टी पर वोटिंग की जिम्मेदारी है। हर पोलिंग पार्टी को ग्लब्स, मास्क और सैनिटाइजर दिए गए हैं। बिकरू और गंगा कटरी में पुलिस की पैनी नजर है और यहां 8 एडीसीपी की ड्यूटी पुलिस आयुक्त क्षेत्र कानपुर में लगाई गई है। बता दें कि बिकरू गांव को विकास दुबे के गांव के नाम से भी जाना जाता था। देखिए ये खास रिपोर्ट..