Gujarat: सड़क पार करते दिखे करीब 3 हजार हिरण, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो। Social Media
ABP Ganga | 28 Jul 2021 06:17 PM (IST)

Gujarat में हिरणों का एक झुंड आजकर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल हिरणों का ये झुंड गुजरात के भावनगर में सड़क पार करते नजर आए। सोशल मीडिया पर हिरणों का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक साथ लगभग तीन हजार हिरण सड़क पार करते नजर आ रहे हैं। ये नजारा गुजरात के भावनगर में वेलावदर के पास राष्ट्रीय मृग अभयारण्य का है।