'Paras Hospital वालों ने की मेडिकल हत्या', पीड़ित का फूटा गुस्सा | Baat To Chubegi
ABP Ganga | 07 Jun 2021 09:43 PM (IST)

आगरा के पारस अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. पीड़ित परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है. पीड़ित अशोक चावला ने किए कई बड़े खुलासे. बता दें कि श्री पारस हॉस्पिटल प्रकरण में ABP गंगा की खबर चलने के बाद चावला ब्रदर्स सामने आए हैं, इनके पिता और भाई की मौत पारस अस्पताल में 26 और 27 को हुई थी। ऐसे में अब ये लोग कानूनी लड़ाई लडने जा रहे हैं। अशोक चावला और अमित चावला ये दो भाई हैं जिनके पिता वासुदेव चावला और छोटे भाई की पत्नी मनीषा चावला की पारस में मौत हुई थी।