Vicky kaushal और Katrina kaif दिसंबर में रचाएंगे ब्याह! डेट को भी रखा गया है सीक्रेट
ABP Ganga | 28 Oct 2021 01:07 PM (IST)

Vicky kaushal और katrina kaif की शादी को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं। अब खबरों की मानें तो दोनों दिसंबर में शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि तारीख भी तय कर दी गई है लेकिन इसे बेहद सीक्रेट रखा जा रहा है। खबर ये भी है दोनों अपने कपड़े तैयार करा रहे हैं और मशहूर सेलेब्रिटी डिजाइनर सब्यसाची इनके वेडिंग आउटफिट डिजाइन कर रहे हैं।