मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर पश्चिमी न्यूयॉर्क में जानलेवा हमला
ABP Ganga | 13 Aug 2022 09:33 AM (IST)

भारतीय मूल के ब्रिटिश-अमेरिकी लेखक सलमान रुश्दी पर पश्चिमी न्यूयॉर्क में जानलेवा हमला हुआ...न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस के मुताबिक चौटाउक्वा इंस्टीटयूशन में हमलावर तेजी से मंच पर दौड़ा और सलमान रुश्दी और इंटरव्यूअर पर चाकू से हमला कर दिया गया..चाकू रुश्दी के गर्दन पर लगी और वह मंच पर ही गिर पड़े...वहीं इंटरव्यूअर के सिर पर भी हल्की चोट आई है...अब हमला करने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया गया है...