Varanasi: सुभासपा को लेकर SP कार्यकर्ताओं के इस पोस्टर की हर तरफ चर्चा
ABP Ganga | 30 Jul 2022 11:34 AM (IST)
वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने सुभासपा को लेकर एक पोस्टर जारी किया है. पोस्टर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को शेर तो वहीं सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर को चूहे के रूप में दिखाया गया है. अब यह पोस्टर हर जगह चर्चा का केंद्र बना हुआ है.