15 July को PM Modi का Varanasi दौरा, आगमन से पहले तैयारियां शुरू | ABP Ganga
ABP Ganga | 14 Jul 2021 08:29 AM (IST)

15 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा है। लगभग पांच घंटे पीएम मोदी वाराणसी में रहेंगे। इस दौरान वे रुद्राक्ष अंतर्राष्ट्रीय सहयोग सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करेंगे। साथ ही साथ वाराणसी जाकर कई अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। बता दें कि पीएम के दौरे को लेकर काशी में उत्सव जैसा माहौल है। पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले काशी में तैयारियां शुरू हो गई है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे है।