Varanasi के निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट, दांव पर लगी मरीजों की जान, प्रशासन को लिखा खत
ABP Ganga | 22 Apr 2021 12:13 PM (IST)

यूपी के वाराणसी में ऑक्सीजन के सप्लाई को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। कोरोना के संकट के बीच वाराणसी के निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी देखने को मिल रही है। अस्पताल प्रबंधन ने प्रशासन को खत लिखा है। इस मामले पर प्रशासनिक अमले ने चुप्पी साधी हुई है। ऑक्सीजन के संकट से कईं मरीजों की जिंदगी दांव पर लग गई है। खबर को विस्तार से जानने के लिए देखें ये रिपोर्ट।