Varanasi: काशी विश्वनाथ हादसे के बाद जागा प्रशासन, अब जर्जर भवनों को गिराने के आदेश
ABP Ganga | 02 Jun 2021 09:36 AM (IST)

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर में जर्जर मकान गिरने से दो मजदूरों की मौत के बाद अब वाराणसी प्रशासन हरकत में आया है। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने सभी चिन्हित जर्जर भवनों को एक हफ्ते के अंदर धवस्त करने का आदेश जारी कर दिया। अब वाराणसी में सभी जर्जर भवनों को गिराया जाएगा।