Corona Vaccination: 1 जून से शुरू हुुआ टीकाकरण, राजधानी में टूटते दिखे नियम
ABP Ganga | 01 Jun 2021 07:29 PM (IST)

एक तरफ देशभर मेंं वैक्सीनेशन की धीमी गति को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ यूपी की राजधानी लखनऊ मेंं वैक्सीनेशन अभियान के दौरान कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ी। दरअसल, आज यानी 1 जून से यूपी में वैक्सीनेशन के महाअभियान की शुरूआत हो चुकी है। इस दौरान वैक्सीनेशन केंद्रों में भारी भीड़ देखने को मिली।