Uttarakhand: विकासनगर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत, मंत्री Ganesh Joshi मौके पर पहुंचे
ABP Ganga | 31 Oct 2021 08:06 PM (IST)

Uttarakhand के विकासनगर में आज एक सड़क हादसा हो गया। एक यूटिलिटी गाड़ी गहरी खाई में गिरी। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय गाड़ी में 15 लोग सवार थे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है। उधर हादसे के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मौके पर पहुंचे।