Uttarakhand: विधानसभा सत्र के दूसरे दिन हंगामा, कांग्रेस विधायकों का धरना, वजह ये है
ABP Ganga | 14 Mar 2023 09:11 PM (IST)

गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष का हंगामा लगातार देखने को मिल रहा है। आज भी विपक्ष के विधायकों ने धरना दिया। विधानभवन के पास कांग्रेस के विधेयक गन्ने के समर्थन मूल्य को बढ़ाने मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इसके साथ ही विपक्ष की ये भी मांग है कि किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान फौरन होना चाहिए।