वेल्डिंग के दौरान टैंकर में धमाका, उड़ गए परखच्चे, एक शख्स घायल | उत्तराखंड प्राइम
ABP Ganga | 08 Apr 2021 02:18 PM (IST)

काशीपुर के बाजपुर रोड पर एक टैंकर में वेल्डिंग के दौरान धमाका हो गया. इस धमाके में टैंकर के परखच्चे उड़ गए, वही बेल्डिंग कर रहा शख्स भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि केमिकल उतारने के बाद टैंकर चालक टैंकर में वैल्डिंग करा रहा था। इसी दौरान टैंकर में धमाका हो गया। धमाके की आवाज से जहां सड़क पर राहगीर रुक गए तो वही आसपास के दुकानदार भी बाहर आ गए।