Uttarakhand Salt By Election Result 2021: आज आएगा उपचुनाव का नतीजा, 600 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी आगे
ABP Ganga | 02 May 2021 11:40 AM (IST)

उत्तराखंड में अल्मोड़ा की सल्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए आज वोटों की गिनती होगी। आपको बता दें कि, इस उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को मतदान हुआ था। दोपहर तक नतीजे आने की संभावना जताई जा रही है। इस सीट के लिये कांग्रेस और बीजेपी में सीधी टक्कर है। फिलहाल बीजेपी प्रत्याशी 600 वोटों से आगे चल रहेे हैं।