Char Dham Yatra 2021: उत्तराखंड सरकार ने चार धाम खोलने के आदेश को लिया वापस
ABP Ganga | 15 Jun 2021 03:33 PM (IST)

चार धाम यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा खोलने के आदेश को वापस ले लिया है। 16 जून के बाद यात्रा खोलने पर फिर से सरकार इस पर विचार करेगी। फिलहाल इस मामले में नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है।