Uttarakhand Election: आज कई नेता भरेंगे नामांकन, बीजेपी प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ का भी नॉमिनेशन
ABP Ganga | 24 Jan 2022 09:10 AM (IST)

उत्तराखंड में नामांकन का आज तीसरा दिन है। आज प्रदेश के कई दिग्गज नेता नामांकन भरेंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नॉमिनेशन होगा। रायपुर से बीजेपी प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ नामांकन भरेंगे । बीजेपी के कई अन्य दिग्गज प्रत्याशी भी आज नामांकन भरेंगे।