Uttarakhand Election 2022 : Harish Rawat ने पदयात्रा के दौरान बनाई जलेबी
ABP Ganga | 29 Jan 2022 08:50 AM (IST)

शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने के बाद हरीश रावत हल्द्वानी में अलग ही अंदाज में नजर आए.. वो एक दुूकान पर जलेबी बनाते दिखाई दे रहे हैं... लोगों को जलेबी बांटते हुए हरीश रावत ने वोट अपील भी की...आपको बता दें कि पूर्व सीएम हरीश रावत अपने इस तरह के अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं...कल वो हल्द्वानी में कांग्रेस प्रत्याशी सुमित ह्रदयेश के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे...हरीश रावत ने पदयात्रा निकाली, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे