Uttarakhand Congress का ये चुनावी सॉन्ग BJP को चुभ सकती है ! | Election 2022
ABP Ganga | 04 Jan 2022 12:32 PM (IST)

उत्तराखंड कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपना चुनावी कैंपेन सॉन्ग लॉन्च कर दिया है. दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर पर थीम सॉन्ग का लॉन्च किया गया है। जिसके शुरुआती बोल हैं 'तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा , उत्तराखंड में नहीं आयेगी भाजपा दोबारा....तीन तिगड़ा काम बिगड़ा कैंपेन का थीम सॉन्ग लांच करने के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि ये सॉन्ग परिवर्तन को इंगित करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवर्तन सत्ता के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए आना चाहती है। उत्तराखंड को लेकर डबल इंजन की बात की गई थी और प्रधानमंत्री बार-बार उसका जिक्र करते थे। लेकिन तथाकथित डबल इंजन की सरकार 5 साल में 3 मुख्यमंत्री बदल कर साबित कर दिया की वो फेल हैं।