Uttarakhand Chunav: देवेंद्र यादव ने 'AAP' को बताया BJP की B-Team | Hindi News
ABP Ganga | 01 Sep 2021 11:06 PM (IST)

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव के कहा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी को दोहरे अंकों में सीट नहीं मिलेगी. मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही आम आदमी पार्टी को देवेंद्र यादव ने बीजेपी की बी टीम बताया. वहीं, उत्तराखंड में कांग्रेस 3 तारीख से परिवर्तन यात्रा शुरू कर रही है. देवेंद्र यादव ने कहा कि इसके बाद सभी वर्गों से बात कर घोषणापत्र तैयार किया जाएगा. पार्टी हर विधानसभा के लिए अलग घोषणापत्र जारी करेगी.