कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देख भावुक हुए हरक सिंह रावत, कही ये बात
ABP Ganga | 17 May 2021 07:55 PM (IST)

उत्तराखंड में फैल रहे कोरोना को लेकर राज्य के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने अपने विचार रखे. इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें खेद है कि वे कोरोना के रोकथाम की तैयारी करने में चूके हैं. उन्होंने कहा कि जो तैयारी उन्होंने अब एक महीने से की है. अगर वो ही तैयारी वो कुछ और समय पहले से करते तो आज हालात कुछ और होते. साथ ही उन्होंने कहा कि कई कार्यकर्ताओं को उन्होंने मरते हुए देखा. इस दौरान वे बहुत भावुक हुए.