Uttarakhand Board परीक्षा को लेकर बड़ी खबर ! 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित |
ABP Ganga | 18 Apr 2021 10:53 AM (IST)
सीबीएसई और देश के अन्य बोर्डों की तर्ज पर उत्तराखंड सरकार ने भी 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी आज सुबह शिक्षा मंत्री आरविंद पांडे ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी के दृष्टिगत परीक्षार्थियों की सुरक्षा और बचाव के लिए उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं को निरस्त करने और कक्षा 12 की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।