Uttarakhand: BJP विधायक Mahesh Jeena पर हमला, अज्ञात लोगों ने घात लगाकर किया अटैक
ABP Ganga | 29 Oct 2021 10:06 AM (IST)

Uttarakhand से एक बड़ी खबर आ रही है। सल्ट के बीजेपी विधायक महेश जीना पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने विधायक महेश जीना पर हमला किया है। हमले में विधायक महेश जीना घायल हो गए। रामलीला मंचन का उद्घाटन कर घर लौटते वक्त हमला किया गया। विधायक समर्थकों ने एक हमलावर को पकड़ा, बाकी फरार हो गए। देघाट के भाकुड़ा के पास की घटना बताई जा रही है।