Ghaziabad में अपराधियों ने गढ़ दिया जंगलराज, कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल| Uttar Maange Pradesh
ABP Ganga | 13 Oct 2020 06:48 PM (IST)

गाजियाबाद में बोल रहा है गुनहगारों का डंका. फल-फूल रही है अपराधियों की लंका. यहां पुलिसिंग सुस्त और पुलिस पूरी तरह फेल नजर आई. जिले में जारी है अपहरण और हत्या का खेल. गाजियाबाद में एक और हाईप्रोफाइल मर्डर ने सनसनी फैला दी है. यहां केबल फैक्ट्री मालिक की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई. ऐसे में उत्तर मांग रहा है कि प्रदेश कि गाजियाबाद में कानून-व्यवस्था क्यों हुई फेल? गाजियाबाद में अपराधियों ने गढ़ दिया जंगलराज? गाजियाबाद में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की जरूरत? कानून-व्यवस्था बर्बाद, अपराधी आबाद! गुनहगारों का गढ़ गाजियाबाद?