UP में गुंडों और गुर्गों की आई शामत, चल रहा है कानून का हंटर| Uttar Maange Pradesh
ABP Ganga | 23 Sep 2020 08:13 PM (IST)

उत्तर मांगे प्रदेश में बात यूपी में दागियों पर हो रहे एक्शन की. लखनऊ से मऊ तक, अंबेडकरनगर से लेकर उन्नाव तक बुल्डोजर बाहुबालियों की पाप की इमारतों पर गरज रहे हैं. प्रयागराज में तो 2 हफ्ते में 12 किले स्वाहा कर दिए गए. दागियों और कानून के बागियों के खिलाफ सरकार का एक्शन जारी है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि कानून व्यवस्था के मसले पर प्रदेश में रार छेड़ने वाले विपक्ष का क्या खेल खराब हो रहा है.