Lucknow: अब नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन को हुआ कोरोना
ABP Ganga | 14 Apr 2021 12:16 PM (IST)

कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरोना का यह कहर आम जनता के साथ-साथ खास लोगों को भी लपेटे में ले रहा है. लखनऊ से मिली जानकारी के अनुसार नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन भी कोरोना पॉजिटिव हो गए है. बता दें इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कोरोना संक्रमित होने की खबर आई थी.