UP Vidhan Sabha Monsoon Session आज से हो रहा शुरू, जानिए पहले दिन क्या होगा ?| ABP Ganga Hindi
ABP Ganga | 17 Aug 2021 07:59 AM (IST)

आज से उत्तरप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है. सीएम योगी सुबह 11:00 बजे सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे. आज दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. पहले दिन निधन की सूचना पटल पर रखी जाएगी.18 अगस्त को अनुपूरक बजट पेश होगा. वहीं, विपक्ष भी कानून व्यवस्था, किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा. वहीं, सरकार भी विपक्ष के हमलों का जवाब देने को तैयार है. बता दें कि विधानसभा के एक किलोमीटर के दायरे में पाबंदी लगाई गई है. इस दायरे में ट्रैक्टर, ट्रॉली, बग्घी, बैलगाड़ी आदि के जाने पर रोक है.