अतीक के करीबी जुल्फिकार पर सरकार की कार्रवाई, ध्वस्त किया आशियाना। Atiq Ahmad
ABP Ganga | 18 Oct 2020 04:01 PM (IST)

प्रयागराज में माफिया घोषित किये गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के बेहद करीबी और उसके गैंग के सक्रिय सदस्य जुल्फिकार उर्फ़ तोता के आशियाने को ध्वस्त किया जा रहा है. तोता को अतीक गैंग का शार्प शूटर कहा जाता है. इन दिनों वह आगरा जेल में बंद है.