Kanpur Dehat: युवक पर डाला डीजल और जिंदा जला डाला| ABPGanga
ABP Ganga | 05 Sep 2020 01:57 PM (IST)

कानपुर देहात में एक युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है. रंजिश के चलते डीजल डालकर युवक को जलाने की कोशिश की गई. युवक को जलता देख ग्रामीणों ने उसकी जान बचाई. युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये मामला रसूलाबाद के खपरेमऊ लालू गांव का बताया जा रहा है.