मजदूरों की घर वापसी पर योगी के आदेश
nancyb | 18 May 2020 11:36 AM (IST)
देशभर से मजदूरों की घर वापसी जारी है.. मजदूर पैदल ही अभी भी अपने घरों के लिए रवाना होने को मजबूर हैं.. लेकिन यूपी सरकार इन प्रवासी मजदूरों की हर संभव मदद करने की कोशिश कर रही है.. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को आदेश दिया है कि कोई भी श्रमिक पैदल ना चलें और बसों के जरिए ही उन्हें ससम्मान उनके घर भेजा जाए.. जिसका पालन भी हो रहा है.. और इसके लिए सरकार ने 12 हजार UPSRTC की बसों को चलाने का निर्देश दिया है.. साथ ही सभी जनपद के जिलाधिकारियों की अपील पर 200 अतिरिक्त बसें चलाने की मंजूरी दी है.. जिससे श्रमिक कामगारों को उनके घर पूरी सुविधा के साथ पहुंचाया जा सके..