2021-22 का बजट लाने की तैयारी में योगी सरकार, जानें महत्वपूर्ण बातें। Yogi Adityanath
ABP Ganga | 26 Sep 2020 01:00 PM (IST)

प्रदेश की योगी सरकार ने अपने मौजूदा कार्यकाल का आखिरी बजट लाने की तैयारी शुरू कर दी है...इस बार अनुपयोगी योजनाओं को खत्म करने का विचार किया जा रहा है... साथ ही स्टाफ और बढ़ते खर्च को देखते हुए प्रशासनिक ढांचे की समीक्षा और पुनर्गठन करने को कहा गया है...खबर ये भी है कि संविदा पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जगह काम को ही संविदा पर कराने का भी सुझाव दिया गया है... इसको लेकर अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल ने शासन के समस्त अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों व सचिवों को वित्त वर्ष 2021-22 का बजट प्रस्ताव तैयार करने संबंधी विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं... और विभागों से सरकार की प्राथमिकताओं और प्रतिबद्धताओं को ध्यान में रखकर बजट प्रस्ताव 30 नवंबर तक उपलब्ध कराने को कहा है....।