✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

किरायेदार और मकान मालिकों के लिए Yogi Cabinet ने लिया ये बड़ा फैसला | ABP Ganga

ABP Ganga  |  08 Jan 2021 10:43 PM (IST)
ABP News
यूपी कैबिनेट ने किरायेदारी से जुड़े अध्यादेश को पास करते हुए किरायेदारी विनिमय अध्यादेश 2021 को मंजूरी दे दी है. जिसके बाद किरायेदारों और मकान मालिकों दोनों के हित को सुरक्षित रखना आसान हो जाएगा. इस फैसले के बाद मकान मालिक और किरायेदारों के बीच अक्सर होने वाले विवाद पर जहां लगाम लगेगी. वहीं किराया में मनमाने ढंग से की जाने वाली बढ़ोतरी को भी काबू में किया जा सकेगा और ये भी पता चल सकेगा कि प्रदेश में कितने लोग किराये के मकान में रहते हैं और कितने लोग अपने घरों को किराये पर दे रखा है. कैबिनेट की बैठक में आज 2020-21 के लिए आबकारी नीति का निर्धारण करते हुए प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है. वहीं, 5 जनवरी को यूपी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा के दौरा पर जाने वाले हैं. 24 से 26 जनवरी तक नोएडा और लखनऊ में उत्तर प्रदेश दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन होना है. जिसके तहत सीएम योगी 25 जनवरी को नोएडा में होंगे. जहां मुख्यमंत्री जिले को 415 करोड़ रुपये की 9 बड़ी योजनाओं की सौगात देंगे. जिसमें सेक्टर 16 A में फिल्म सिटी में मल्टी लेवल पार्किंग, सेक्टर 3 में अंडर ग्राउंड पार्किंग के अलावा सेक्टर 150 में शहीद भगत सिंह पार्क का उद्घाटन करेंगे.
  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • किरायेदार और मकान मालिकों के लिए Yogi Cabinet ने लिया ये बड़ा फैसला | ABP Ganga

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand2 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.