सोनभद्र में पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ
manishn | 21 Jul 2019 02:24 PM (IST)
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोनभद्र में हैं। उन्होंने नरसंहार के पीड़ित परिवारों के साथ मुलाकात की है। ग्राम प्रधान यज्ञदत्त के समर्थकों और गोंड आदिवासियों के बीच घोरावल तहसील में भूमि विवाद को लेकर बुधवार को हुए संघर्ष में दस लोगों की हत्या कर दी गयी थी जबकि 28 अन्य जख्मी हो गये थे।