सोनभद्र मामले में डीएम-एसपी हटाए गए
manishn | 04 Aug 2019 07:18 PM (IST)

सोनभद्र नरसंहार मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में जिले के डीएम और एसपी को हटाया गया है। साथ ही कई अधिकारियों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि बीती 17 जुलाई को सोनभद्र के उम्भा गांव में करीब 90 बीघा जमीन को लेकर हुए विवाद में ग्राम प्रधान यज्ञदत्त भोटिया के पक्ष की तरफ से हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गयी थी तथा 28 अन्य जख्मी हो गये थे।