मोदी जी के फैसले से कांग्रेस और पाकिस्तान को दिक्कत- योगी आदित्यनाथ
manishn | 15 Oct 2019 05:26 PM (IST)

यूपी में विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां जोरों पर है। ऐसे में सभी दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कानपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने इस दौरान केंद्र सरकार की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने विरोधियों पर जमकर हमला भी बोला।