लखनऊ अटल जी की कर्मभूमि रहा- योगी आदित्यनाथ
manishn | 25 Dec 2019 07:18 PM (IST)
भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बुधवार को लखनऊ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक भवन में अटल जी की कांस्य की मूर्ति का अनावरण किया। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। योगी ने बताया कि अटल जी के नाम पर मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।