योगेश भदौड़ा के शार्प शूटर की हत्या का मामला, 3 लोग गिरफ्तार | ABP Ganga
ABP News Bureau | 17 Jan 2020 10:15 AM (IST)

मेरठ में योगेश भदौड़ा के शार्प शूटर अक्षय मलिक की हत्याकांड का खुलासा हो चुका है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि एक शराब पार्टी के बाद शार्प शूटर अक्षय मलिक की हत्या कर दी गई थी। जो पुरानी रंजिश को लेकर चली आ रही थी। अक्षय पर गोलियां बरसाकर उनकी हत्या की गई। अब पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।