बाबा रामदेव ने उठाई मांग, कहा- 23 मई को मोदी दिवस के रूप में मनाया जाए
ABP News Bureau | 27 May 2019 10:20 PM (IST)

योगगुरु और पतंजलि के संस्थापक रामदेव ने सोमवार को नए डेयरी प्रॉडक्ट लॉन्च किए। उन्होंने हरिद्वार स्थित पतंजलि गौशाला फार्म में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन प्रॉडक्टस के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा रामदेव ने आम चुनाव में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत पर भी बात की।