यमुनोत्री हाइवे पर गिरा मलबा, आवाजाही में दिक्कत झेल रहे लोग| Poorab Paschim| ABP Ganga
ABP Ganga | 29 Sep 2020 08:45 PM (IST)

बड़कोट में यमुनोत्री हाइवे छटांगा के पास आज भी नहीं खुल पाया है. छटांगा के पास हाइवे का 100 मीटर हिस्सा नासूर बन गया है. रोड पर खतरे को देखते हुए प्रशासन ने इसे 2 दिन के लिए बंद कर दिया है. जिस वजह से फिलहाल राहगीरों को 20 से 25 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है. रोड बंद होने से जिला मुख्यालय जाने के लिए आवाजाही बाधित है.