Yamuna Expressway Accident: एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, ड्राइवर ने भी तोड़ा दम
ABP Ganga | 24 Feb 2021 08:20 AM (IST)

यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है. एक परिवार के 6 लोग और एक ड्राइवर की मौत. हादसा सड़क पर पलटे टैंकर से इनोवा कार टकराने से हुआ. जिसमें इनोवा सवार दंपति, दो बेटों, दो रिश्तेदार और चालक की मौत हो गई. गाड़ी काटकर शवों को बाहर निकाला गया.