अपने घर नहीं जा सके मजदूर,हरिद्वार से वापस भेजे गए प्रवासी लोग
nancyb | 22 May 2020 10:03 AM (IST)

काशीपुर क्षेत्र में रह रहे पश्चिमी बंगाल के 283 मजदूर अपने घर नहीं जा सके। चक्रवाती तूफान के चलते इन्हें हरिद्वार से ही वापस भेज दिया गया। इन मजदूरों को 17 मई को बसों से हरिद्वार भेजा गया था। इन्हें ट्रेन से पश्चिमी बंगाल भेजा जाना था। मगर पश्चिमी बंगाल में आये चक्रवाती तूफान अम्फान के कारण सभी को हरिद्वार से वापस भेज दिया गया।