बत्तियां बुझाने से मिटेगी बेरोजगारी ?
ABP Ganga | 10 Sep 2020 09:06 AM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कल रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घर की बत्तियां बुझाने का आह्वान किया था... सिर्फ अखिलेश ही नहीं.. बल्कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने भी रात 9 बजकर 9 मिनट को लेकर ऐसी ही अपील की... दोनों नेताओं के आह्वान पर प्रदेश के कई शहरों में और राजधानी लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं ने मोमबत्ती जलाई... प्रदर्शन किया.. लेकिन लखनऊ में सक्रिय पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर शिकंजा कसा... ये अपील बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरने और युवाओं के बीच अपनी सियासी पकड़ को मजबूत करने के इराद से की गई थी...