क्या आज पी.चिदंबरम को मिल जाएगी बेल ?
ABP News Bureau | 26 Aug 2019 12:18 PM (IST)

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की सीबीआई रिमांड आज खत्म हो रही है। आज चिदंबरम के लिए बेहद ही खास और अहम दिन है। तो वहीं, CBI पी.चिदंबरम की रिमांड बढ़ाने की अपील सुप्रीम कोर्ट में करेगी। दूसरी तरफ आज सुप्रीम कोर्ट भी ईडी की गिरफ्तारी पर रोक लगाने समेत कई अहम मुद्दों पर विचार करेगी। बता दें की पी. चिदंबरम पिछले 4 दिनोें से CBI कस्टडी में चल रहे हैं। जानिए , आज पी.चिदंबरम के मामले में क्या कुछ होगा।