तस्कर से वन्य जीवों के अंग बरामद,1 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही कीमत
ABP Ganga | 12 Oct 2020 09:47 AM (IST)

बागेश्वर में एसओजी और कपकोट थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है । पुलिस ने एक तस्कर से वन्य जीवों के अंग बरामद किए हैं जिनकी अंतराष्ट्रीय कीमत 1 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है । पुलिस ने आरोपी पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है ।