'पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात क्यों की...'- ओवैसी
ABP News Bureau | 21 Aug 2019 09:54 AM (IST)

जम्मू कश्मीर ममाले पर प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से बात करने पर AIMIM के सांसद ओवैसी ने कहा है कि यह मामला द्विपक्षीय है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति से बात क्यों की। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री से फोन पर बात की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। लेकिन इसी बीच ओवैसी ने पीएम मोदी पर नाराज़गी जताते हुए सवाल खड़े कर दिए हैं।