UP में क्यों बेकाबू हो रहा है Corona? | Uttar Maange Pradesh
ABP Ganga | 29 Aug 2020 09:03 PM (IST)

देश ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी जितनी तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे है. लगता है कि लापरवाही उससे भी दोगुनी गति से बढ़ी है, लेकिन इस लापरवाही में आम जनता से लेकर पुलिस-प्रशासन और सियासतदां कोई भी पीछे नहीं है. यूपी में एक दिन में 5 हजार से ज्यादा नए केस आ रहे हैं. फिर भी आम दिनों की तो छोड़िए वीकेंड लॉकडाउन के दौरान भी ऐसी ऐसी तस्वीरें जिसे देखकर लगता ही नहीं कि लॉकडाउन नाम की कोई चीज हो. लोग कहीं भी आ जा रहे हैं. पुलिस की सख्ती पहले जैसी दिख नहीं रही और नेता तो इसपर भी सियासत करने से बाज नहीं आ रहे है. कोरोना काल में भी जहां और जैसे भी मौका मिला धरना प्रदर्शन करने लग रहे हैं. इस दौरान न तो सोशल डिस्टेंसिंग की फिक्र और न ही मास्क की चिंता. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये कि आखिर सभी कोरोना को इतने हल्के में क्यों ले रहे हैं. सवाल ये भी कि अगर इसी तरह मामले बढ़ते रहे तो फिर मरीजों का इलाज कहां और कैसे होगा. क्या इससे स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा नहीं जाएगी.