✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

आखिर क्यों UP सरकार के नाम हो गई Azam Khan की Jauhar University की जमीन? | ABP Ganga

ABP Ganga  |  19 Jan 2021 10:36 PM (IST)
ABP News
आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी की 1400 बीघा जमीन को यूपी सरकार ने अपने कब्जे में ले लिया है. करीब साढ़े 12 एकड़ की ये जमीन राजस्व अभिलेखों में पहले जौहर ट्रस्ट के नाम पर थी. जिसे अब काट कर यूपी सरकार के नाम पर कर दिया गया है. मतलब कभी जौहर यूनिवर्सिटी के कब्जे में रही जमीन अब सरकारी कब्जे में आ गई है. ये आजम खान के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि जौहर यूनिवर्सिटी पर ये कार्रवाई एडीएम प्रशासन जेपी गुप्ता की कोर्ट के आदेश के बाद हुई है. एडीएम कोर्ट ने शनिवार को आजम खान के जौहर विश्वविद्यालय की 1400 बीघा जमीन को उत्तर प्रदेश सरकार के नाम करने का आदेश दिया  था. आरोप के मुताबिक, जौहर यूनिवर्सिटी ने नियमों के खिलाफ जाकर ये जमीन खरीदी थी. दरअसल, जौहर यूनिवर्सिटी को सिर्फ 12.5 एकड़ जमीन खरीदने की इजाजत मिली थी. उसके बावजूद जौहर विश्वविद्यालय के नाम 70 हेक्टेयर से ज्यादा की जमीन खरीदी गई. दरअसल, उस वक्त सपा की सरकार थी. आजम खान खुद मंत्री थे. जिन पर आरोप है कि उन्होंने सत्ता का रसूख दिखाकर नियमों के विरुद्ध जाकर ये जमीन खरीदी, क्योंकि एडीएम कोर्ट ने जौहर ट्रस्ट को नियमों का पालन न करने का दोषी मानते हुए यह फैसला सुनाया है.
  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • आखिर क्यों UP सरकार के नाम हो गई Azam Khan की Jauhar University की जमीन? | ABP Ganga

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand2 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.